
Samsung Galaxy A54 5G इस दिन होगा भारत में लॉन्च, OnePlus 11R को देगा टक्कर
AajTak
Samsung Galaxy A54 5G Launch Date: सैमसंग जल्द ही अपना मिड रेंज प्रीमियम फोन लॉन्च करने वाला है. इस स्मार्टफोन में IP67 रेटिंग, 50MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलेगी. ब्रांड 16 मार्च को भारत में इसे लॉन्च करेगी. इसका सीधा मुकाबला हाल में लॉन्च हुए OnePlus 11R से होगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Samsung जल्द ही एक नया फोन लॉन्च करने वाली है, जो दमदार फीचर्स के साथ अफोर्डेबल प्राइस पर आएगा. वैसे ये फोन अपर मिड रेंज डिवाइस हो सकता है, जिसका सीधा मुकाबला OnePlus 11R जैसे डिवाइस से होगा. ब्रांड जल्द ही Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G को लॉन्च कर सकता है.
भारतीय बाजार में इन स्मार्टफोन्स की कीमत का भी कयास लगाया जा रहा है. लॉन्च से पहले सैमसंग ने Galaxy A-सीरीज की माइक्रोसाइट लाइव कर दी है. इस पर आपको फोन की लॉन्च डेट की जानकारी, डिजाइन की झलक और कुछ फीचर्स की जानकारी मिलती है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
सैमसंग की माइक्रोसाइट के मुताबिक, ब्रांड की A-सीरीज का नया स्मार्टफोन 16 मार्च को लॉन्च होगा. यानी अगले हफ्ते हमें सैमसंग का A-सीरीज का नया फोन देखने को मिलेगा. कंपनी दोपहर 12 बजे अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. ये हैंडसेट ग्लोबल मार्केट में एक दिन पहले ही लॉन्च हो जाएगा.
टीजर में इस्तेमाल की गई तस्वीर वैसी ही है, जैसी रेंडर्स में सामने आ रही थी. सैमसंग ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग स्मार्टफोन IP67 रेटिंग के साथ आएगा. Galaxy A5x सीरीज के दूसरे फोन्स में भी हमें IP67 रेटिंग देखने को मिली है. कयास हैं कि सैमसंग फिलहाल Galaxy A34 5G को भारत में लॉन्च नहीं करेगी.
अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy A53 5G का सक्सेसर होगा. इसमें 6.4-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो Full HD+ रेज्योलूशन के साथ आएगा. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी. डिस्प्ले पंच होल कटआउट वाला होगा. इसमें Exynos 1380 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 5nm के आर्किटेक पर डेवलप किया गया है.
हैंडसेट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा. इसमें Android 13 पर बेस्ड One UI 5.1 मिलेगा. स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका मेन लेंस 50MP का होगा और OIS सपोर्ट करेगा. इसके अलावा 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5MP का मैक्रो लेंस मिल सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










