
Samsung यूजर्स की बल्ले-बल्ले, पुराने हैंडसेट में मिलेंगे 1.5 लाख वाले फोन के फीचर्स, जानिए डिटेल्स
AajTak
Samsung Galaxy AI Features: सैमसंग के हाल में अपने लेटेस्ट फोन्स लॉन्च किए हैं. इन फोन्स में दमदार स्पेसिफिकेशन्स तो मिलते ही है. साथ ही कंपनी ने AI फीचर भी जोड़ा है. इस फीचर की मदद से आप कई ऐसे काम आसानी से कर सकेंगे, जिसके लिए आपको अलग से ऐप्स डाउनलोड करने पड़ते थे. क्या ये फीचर सैमसंग के पुराने फोन्स में भी मिलेंगे. आइए जानते हैं.
Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन्स- Galaxy S24, Galaxy S24 Plus और Galaxy S24 Ultra को लॉन्च कर दिया है. इन स्मार्टफोन्स में कंपनी ने टॉप एंड हार्डवेयर दिए हैं, लेकिन इसके साथ ही फोन में खास AI फीचर्स मिलते हैं. कंपनी ने Galaxy AI के तहत तमाम फीचर्स को जोड़ा है.
इनकी मदद से आप फोटोज एडिट कर सकते हैं. लाइव कॉल ट्रांसलेट कर सकते हैं और कई दूसरे काम आसानी से निबटा सकते हैं. अब कई लोगों का सवाल आता है कि क्या पुराने सैमसंग फोन्स में भी Galaxy AI वाले फीचर्स मिलेंगे. सैमसंग ने इस सवाल का जवाब दे दिया है.
कंपनी ने बताया है कि पुराने सैमसंग फोन यूजर्स को भी इनमें से बहुत से फीचर्स मिलेंगे. ब्रांड का कहना है कि Galaxy S23, Galaxy S23+, Galaxy S23 Ultra, Galaxy S23 FE, Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Tab S9 सीरीज में ये फीचर मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- Samsung लाया Galaxy AI, जो बदल देगा आपके फोन यूज करने का तरीका
नए AI फीचर्स साल की पहली छमाही में ही पुराने स्मार्टफोन्स पर आ सकते हैं. इसका मतलब है कि इन फोन्स में OneUI 6.1 के साथ नया फीचर मिलेगा. कंपनी जून तक इन स्मार्टफोन्स को लेटेस्ट OneUI पर अपडेट कर सकती है. हालांकि, ध्यान देने वाली बात ये है कि यूजर्स को सभी AI फीचर्स नहीं मिलेंगे.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








