
Samsung के इस स्मार्टफोन पर 10 हजार रुपये का कैशबैक मिल रहा है
AajTak
Galaxy S21 Plus पर कंपनी ने 10 हजार रुपये का कैशबैक ऐलान किया है. ये ऑफर ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल के लिए लागू होगा.
Samsung ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर 10 हजार रुपये का कैशबैक ऐलान किया है. Galaxy S21 सीरीज को इसी साल लॉन्च किया गया है. इसके तहत Galaxy S21, Galaxy S21 Plus और Galaxy S21 Ultra शामिल हैं. हालांकि कंपनी ने Galaxy S21 Plus पर कैशबैक का ऐलान किया है. सैमसंग के मुताबिक ये ऑफर 30 जून तक रहेगा. इस ऑफर को सैमसंग शॉप, स्टोर, ई-कॉमर्स वेबसाइट और दूसरे रीटेल स्टोर से लिया जा सकता है. Galaxy S21+ की बात करें तो इसके तो वेरिएंट्स हैं. 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB वेरिएंट है. 128GB वेरिएंट अब आपको 71,999 रुपये में मिल जाएगा, जबकि 256GB वेरिएंट को आप 75,999 रुपये में खरीद पाएंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










