
Samsung का बंपर ऑफर, 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट, सस्ते में खरीद पाएंगे स्मार्टफोन्स
AajTak
Samsung Holiday Sale: सैमसंग ने हॉलीडे सेल का ऐलान कर दिया है, जिसका फायदा उठाकर आप ब्रांड के कई फोन्स को आकर्षक कीमत पर खरीद पाएंगे. इस सेल के तहत कंपनी अपने सभी फ्लैगशिप डिवाइसेस पर ऑफर दे रही है. आप इसका फायदा उठाकर 20 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं. आइए जानते हैं सेल में मिल रहे डिस्काउंट ऑफर की डिटेल्स.
नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Samsung के ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी ने अपने कई फोन्स पर आकर्षक ऑफर का ऐलान कर दिया है. इस ऑफर का फायदा उठाकर आप एक फ्लैगशिप हैंडसेट को सस्ते में खरीद सकते हैं. सैमसंग ने हॉलीडे सेल का ऐलान किया है.
इस सेल के तहत कंपनी अपने फ्लैगशिप डिवाइसेस पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है. स्मार्टफोन्स के साथ ही कंपनी की वॉच और ईयरबड्स पर भी डिस्काउंट मिल रहा है. आप कई हजार रुपये की बचत कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन डिवाइसेस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
सैमसंग के हॉलीडे ऑफर के तहत आप Galaxy Z Fold 6 को 1,44,999 रुपये में खरीद पाएंगे. इस पर 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑफर मिल रहा है. इसके अलावा Galaxy Z Flip 6 को आप 89,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस पर नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: आधी कीमत पर मिल रहा Samsung का ये फोन, Amazon पर ऑफर
बता दें कि Galaxy Z Fold 6 का ओरिजनल प्राइस 1,64,999 रुपये है. वहीं Galaxy Z Flip 6 का ओरिजनल प्राइस 1,09,999 रुपये है. ये कीमतें बेस वेरिएंट्स की हैं. वहीं Samsung Galaxy S24 Ultra के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 1,09,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
इस फोन पर आपको 8000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक और 12000 रुपये का एडिशनल अपग्रेड बोनस मिल रहा है. Galaxy S24 को आप 62,999 रुपये की कीमत पर खरीद पाएंगे. ये हैंडसेट 2625 रुपये की EMI पर मिल रहा है. हैंडसेट पर 12 हजार रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










