
Samsung का धमाका, लॉन्च होते ही बनाया रिकॉर्ड, भारत में हो गई 2.5 लाख बुकिंग
AajTak
Samsung ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि उसे तीन दिन में 2.50 लाख प्री-बुकिंग मिली. यह प्री बुकिंग Samsung Galaxy S24 सीरीज पर मिली हैं. दरअसल, कंपनी प्री-बुकिंग के दौरान कुछ खास ऑफर दे रही हैं. इसमें यूजर्स को 22 हजार रुपये तक के बेनेफिट्स मिलेंगे. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Samsung Galaxy S24 बीते सप्ताह ही लॉन्च किया है. इसके बाद कंपनी ने 18 जनवरी को प्री बुकिंग को ओपेन किया था. भारत में तीन दिनों के अंदर 2.50 लाख कस्टमर ने इस हैंडसेट को प्री- बुक कर लिया है. वहीं बीते साल भारत में Samsung Galaxy S23 सीरीज को तीन सप्ताह में 2.50 लाख बुकिंग मिली थी.
Samsung ने बीते सप्ताह ही Samsung Galaxy S24 Series को लॉन्च किया. इस लाइनअप में कंपनी ने तीन हैंडसेट को पेश किया है. इसमें एक Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24+ और टॉप एंड वेरिएंट Samsung Galaxy S24 Ultra है. सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में कई दमदार फीचर्स और 200MP का रियर कैमरा है.
Samsung Galaxy S24 सीरीज की बुकिंग में कस्टमर को कई बेनेफिट्स मिलेंगे. इसमें Samsung Galaxy S24+ और Samsung Galaxy S24 Ultra की प्री बुकिंग में 22,000 रुपये की कीमत वाले बेनेफिट्स मिलेंगे. वहीं, Galaxy S24 की पर 15 हजार रुपये की कीमत के फायदे मिलेंगे.
ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy S24 और Galaxy S24 Plus लॉन्च, इतने रुपये है कीमत, कब शुरू होगी सेल
Samsung Galaxy S24 सीरीज की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है. इस कीमत में Samsung Galaxy S24 का 8GB+256GB वेरिएंट मिलता है. वहीं Galaxy S24+ की शुरुआती कीमत 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है.
टॉप वेरिएंट Samsung Galaxy S24 Ultra 5G है. इसका शुरुआती वेरिएंट 12GB+256GB स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 1,29,999 रुपये है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










