
Samsung का जबरदस्त ऑफर, '44 रुपये की EMI' पर खरीद सकेंगे 5G फोन, जानिए क्या है डील
AajTak
Samsung EMI Offer: सैमसंग प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट के साथ बजट 5G डिवाइसेस पर भी फोकस कर रहा है. ब्रांड ने हाल में ही दो नए 5G स्मार्टफोन- Galaxy A14 5G और Galaxy A23 5G को लॉन्च किया है. दोनों ही फोन्स पर Grand Republic Day Sale के तहत ऑफर मिल रहा है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
सैमसंग ने हाल में ही दो नए 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं. Samsung Galaxy A14 5G औप Galaxy A23 5G को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकते हैं. ये स्मार्टफोन्स सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल उपलब्ध हैं. इन पर आकर्षक ऑफर्स और डील्स भी मिल रहे हैं.
आप इन्हें बेहद कम कीमत पर भी खरीद सकते हैं. दरअसल, कंपनी Finance+ स्कीम ऑफर करती है. इस स्कीम की मदद से यूजर्स किसी स्मार्टफोन को अफोर्डेबल EMI पर खरीद सकते हैं.
सैमसंग इंडिया के सीनीयर डायरेक्टर और हेड ऑफ मार्केटिंग, आदित्य बब्बर ने बताया कि यूजर्स इन स्मार्टफोन्स को बेहद अफोर्डेबल EMI पर खरीद सकते हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो बब्बर ने बताया कि Samsung Galaxy A14 को यूजर्स फिलहाल 14,999 की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे. कंज्यूमर्स इस 5G फोन को 44 रुपये डेली या फिर 1320 रुपये की मंथली EMI पर घर ला सकते हैं.
वैसे ब्रांड ने इस हैंडसेट को 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, लेकिन फिलहाल इस पर 1500 रुपये का ऑफर है. ग्रैंड रिपब्लिक डे ऑफर के तहत सैमसंग इस स्मार्टफोन पर 1500 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक दे रही है.
वहीं Galaxy A23 5G को आप 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. इस पर आपको 2000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिल रहा है. साथ ही 1000 रुपये का डिस्काउंट Shop App Welcome वाउचर के जरिए मिल रहा है. इस फोन को भी आप EMI पर खरीद सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










