
Samajwadi Party को मजबूत करने के लिए अखिलेश का 'पद यात्रा प्लान'
AajTak
यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अब सपा जमीन पर उतरने जा रही है. सपा 9 अगस्त से पद यात्रा निकालने जा रही है. सपा से लोगों को जोड़ने के लिए 9 अगस्त से यात्रा के पहले चरण की शुरुआत होगी.
समाजवादी पार्टी जल्द ही केंद्र सरकार और यूपी की योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर पैदल यात्रा करती नजर आएगी. 2024 में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सपा ने पैदल यात्रा का फार्मूला तैयार किया है. हाल ही में यूपी विधानसभा चुनाव में सपा की केवल 111 सीटें ही आई थीं. अब समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव के पहले अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए 'देश बचाओ-देश बनाओ समाजवादी पद यात्रा' निकालने जा रही है. जिसके पहले चरण की यात्रा की शुरुआत 9 अगस्त से होने जा रही है.
अगस्त क्रांति के मौके पर समाजवादी पार्टी 'देश बचाओ - देश बनाओ समाजवादी पद यात्रा' निकालने जा रही है. पहले चरण की यात्रा 9 अगस्त से 27 अक्टूबर तक चलेगी. 'देश बचाओ - देश बनाओ समाजवादी पद यात्रा' का पहला चरण गाजीपुर, बलिया, मऊ, जौनपुर, भदोही होते हुए 27 अक्टूबर को वाराणसी में खत्म होगा. सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यात्रा की अगुवाई गाजीपुर जिला अध्यक्ष अभिषेक यादव करेंगे.
यात्रा में सपा सदस्यता अभियान, तिरंगा झंडा अभियान, नुक्कड़ सभा, जुलूस संगोष्ठी, वृक्षारोपण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के कार्यक्रम होंगे. पदयात्रा के जरिए पार्टी यूपी में अपनी जमीन को एक बार फिर मजबूत करना चाहती है. जिसकी वजह से अखिलेश कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतार कर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सपा को पूरी तरह सक्रिय करना चाहते हैं.
पार्टी में मतभेद की स्थिति हाल ही समाजवादी पार्टी में आपसी मतभेद देखने को मिला था. यूपी विधानसभा चुनाव में सपा को समर्थन देने वाले सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर की बीजेपी से नजदीकियां होने की बात कहते हुए सपा ने पत्र जारी किया था. जिसमें राजभर को दूसरी पार्टी में जाने के लिए बात कही गई थी. साथ ही शिवपाल सिंह से भी कहा गया था कि 'कही ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










