
Salman Khan meets Mumbai CP: सलमान खान पहुंचे मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने, हत्या की मिली थी धमकी
AajTak
Salman Khan meets Mumbai Police Commissioner: पिछले दिनों लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद सलमान खान मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिले हैं. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही वह मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से बातचीत करके निकले हैं. दरअसल, कुछ महीने पहले ही सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी मिली थी. चिट्ठी सलमान के पिता सलीम खान के गार्ड को उस जगह मिली थी, जहां वह अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते हैं. इसमें सलमान की मूसेवाला की तरह हत्या करने की धमकी दी गई थी. देखें ये रिपोर्ट.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










