Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान कैसे हैं? अस्पताल ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, ये भी बताया कब होंगे डिस्चार्ज
ABP News
Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान कैसे हैं? अस्पताल ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, ये भी बताया कब होंगे डिस्चार्ज
सलमान खान के पिता सलीम खान मंगलवार से अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं बीते दिन सुपरस्टार सहित उनके परिवार के कई सदस्यों और तमाम सेलेब्स को अस्पताल में स्पॉट किया गया. हालांकि सलमान खान के परिवार ने अभी तक सलीम खान की हेल्थ को लेकर कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं की है. लेकिन बुधवार को लीलावती अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया है.
डॉक्टरों ने कहा है कि सलीम खान ठीक है और उन्हें वेंटिलेटर से कल हटाया जाएगा. उनकी रिकवरी में टाइम लगेगा. कल सवेरे करीब 8 बजे डॉक्टर संजीव चोपड़ा ने सलीम खान को लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया था.
More Related News