
Sakibul Gani World Record: मोतिहारी के सकिबुल की कहानी, जिसने रणजी डेब्यू में तिहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया
AajTak
सकिबुल ने बिहार टीम की तरफ से खेलते हुए मिजोरम के खिलाफ 341 रन बना डाले. इसके साथ ही सकिबुल फर्स्ट क्लास डेब्यू पर तिहरा शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए थे.
कहावत है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है. जिसके पास प्रतिभा हो उसे कोई आगे बढ़ने से रोक नहीं सकता. कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है मोतिहारी के लाल युवा क्रिकेटर सकिबुल गनी ने. सकिबुल ने शुक्रवार को क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसकी कल्पना भी शायद किसी ने नहीं की होगी.
सकिबुल ने बिहार टीम की तरफ से खेलते हुए मिजोरम टीम के खिलाफ 341 रन बना डाले. इसके साथ ही सकिबुल फर्स्ट क्लास डेब्यू पर तिहरा शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए थे. गांव की गलियों में गिल्ली-डंडा खेलने वाले सकिबुल को आठ साल की उम्र में क्रिकेट का चस्का लगा.
आज सकिबुल के बचपन का शौक उनके जीवन का आधार बन गया है और उन्होंने बिहार टीम की ओर से खेलते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है. मोतिहारी की लोकल टीम इलेवन स्टार का ये खिलाड़ी आज वर्ल्ड क्रिकेट का स्टार खिलाड़ी बन गया है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












