
Sakat Chauth 2024: आज या कल, कब है सकट चौथ, जानें पूजन के लिए शुभ मुहूर्त
AajTak
Sakat Chauth 2024: माघ माह की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ व्रत के नाम से जाना जाता है. कई जगहों पर इसे संकष्टी चतुर्थी के नाम से जानते हैं. इस बार सकट चौथ का व्रत 29 जनवरी को रखा जाएगा. इस दिन माताएं अपनी संतान के लिए व्रत रखती हैं और शाम के समय चंद्रमा को अर्घ देने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं.
Sakat Chauth 2024: हिंदू धर्म में माघ माह में आने वाली सकट चौथ का खास महत्व है. इस व्रत में भगवान गणेश की पूजा की जाती है. इस दिन माताएं संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस साल सकट चौथ का व्रत 29 जनवरी को यानी रखा जाएगा. सकट चौथ को संकष्टी चतुर्थी, वक्रतुंडी चतुर्थी, तिलकुटा चौथ के नाम से भी जाना जाता है. संकष्टी चतुर्थी का व्रत वैसे तो हर महीने में होता है लेकिन माघ महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी की महिमा सबसे ज्यादा है.
सकट चौथ का शुभ मुहूर्त (Sakat Chauth 2024 Shubh Muhurat)
चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 29 जनवरी को सुबह 6 बजकर 10 मिनट से चतुर्थी तिथि समापन- 30 जनवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक चंद्रोदय का समय- रात 9 बजकर 10 मिनट
सकट चौथ की पूजा विधि (Sakat Chauth Puja Vidhi)
इस दिन प्रात:काल उठकर स्नान करने के बाद लाल वस्त्र धारण करें. पूरे विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा करें. पूजा के वक्त गणेश भगवान के साथ लक्ष्मी जी की भी मूर्ति रखे. दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद रात में चांद को अर्घ्य दें. इसके बाद गणेश जी की पूजा कर फलहार करें. फलहार में सेंधा नमक का भी सेवन ना करें.
सकट चौथ का महत्व

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










