
Saira Bano: उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनीं सायरा बानो, तीन तलाक के खिलाफ खटखटाया था सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
AajTak
सायरा बानो उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के काशीपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने तीन तलाक के खिलाफ कानूनी जंग लड़ी थी. तीन तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके हक में आया था.
उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने सायरा बानो को उत्तराखंड महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. सायरा ने तीन तलाक के खिलाफ 2016 में सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद वह चर्चा में आई थीं.
सायरा बानो उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के काशीपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने तीन तलाक के खिलाफ कानूनी जंग लड़ी थी. तीन तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके हक में आया था.
बता दें कि फरवरी 2016 में काशीपुर की रहने वाली सायरा बानो ने तीन तलाक पर बैन लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. सायरा की शादी 2002 में इलाहाबाद के एक शख्स के साथ हुई थी. सायरा ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. सायरा के शौहर ने उन्हें टेलीग्राम के जरिए तलाकनामा भेजा था.
सायरा बानो ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके ट्रिपल तलाक के साथ ही निकाह हलाला के चलन की संवैधानिकता को चुनौती दी थी. याचिका में उन्होंने मुस्लिमों में प्रचलित बहुविवाह प्रथा को भी गलत करार देते हुए इसे खत्म करने की मांग उठाई थी. सायरा का तर्क था कि तीन तलाक संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 के तहत मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है.
वह 20 में बीजेपी में शामिल हो गई थीं. बीजेपी में शामिल होने पर सायरा बानो ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी की नीतियों से प्रेरित होकर वो पार्टी में शामिल हुईं हैं. वो महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेंगी. बता दें कि तीन तलाक के मुद्दे पर 22 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








