
Sahara Refund: आने लगा सहारा रिफंड का पैसा... अमित शाह ने अकाउंट में किया ट्रांसफर
AajTak
Sahara Refund Portal : रिफंड पोर्टल के जरिए सहारा की चार को-ऑपरेटिव सोसाइटी के ऐसे निवेशकों को पैसा वापस मिल सकेगा, जिनके इन्वेस्टमेंट की मैच्योरिटी पूरी हो चुकी है. पहले चरण में निवेशकों के कुल जमा में से 10,000 रुपये तक की ही राशि लौटाई जाएगी.
सहारा इंडिया के करोड़ों निवेशकों (Sahara India Investors) के लिए राहत भरी खबर है. सालों से फंसे उनके पैसों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है. बीते दिनों केंद्र सरकार की ओर से इन्वेस्टर्स के पैसों के रिफंड के लिए Sahara Refund Portal लॉन्च किया गया था, जिस पर लाखों निवेशकों ने क्लेम के लिए अप्लाई किया था. शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दिल्ली में सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से सहारा समूह की को-ऑपरेटिव सोसाइटियों के डिपॉजिटर्स के क्लेम अमाउंट को ट्रांसफर किया.
15 लाख से ज्यादा लोगों किया रजिस्ट्रेशन सहारा समूह (Sahara India) के को-ऑपरेटिव में फंसे करोड़ों निवेशकों के पैसे की वापसी के लिए केंद्र सरकार ने सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटी (CRCS) पोर्टल लॉन्च किया है. इसके जरिए सहारा की चार को-ऑपरेटिव सोसाइटी के ऐसे निवेशकों को पैसा वापस मिल सकेगा, जिनके इन्वेस्टमेंट की मैच्योरिटी पूरी हो चुकी है. पहले चरण में निवेशकों के 10,000 रुपये की राशि लौटाई जाएगी. जिनका 10,000 रुपये से अधिक जमा है, उन्हें भी अभी सिर्फ 10,000 रुपये ही रिफंड किए जाएंगे.
अमित शाह ने ट्रांसफर किया क्लेम अमाउंट सहारा रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले लाखों निवेशकों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सहारा रिफंड पोर्टल (Sahara Refund Portal) को लॉन्च करते हुए कहा था कि 45 दिनों के भीतर निवेशकों का पैसा उनके खाते में पहुंच जाएगा और अब सहारा की को-ऑपरेटिव में निवेश करने वाले करोड़ों निवेशकों को पैसे वापस करने का प्रोसेस शुरू भी कर दिया गया है. इस काम की शुरुआत भी केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हाथों से की हुई है.
#WATCH | Union Home and Cooperative Minister Amit Shah transfers the claim amount to the depositors of cooperative societies of the Sahara group through the Sahara Refund Portal in Delhi pic.twitter.com/Hmfm9IqPMP
112 लाभार्थियों के खाते में रिफंड ट्रांसफर केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सहारा निवेशकों के क्लेम अमाउंट को ट्रांसफर करने के दौरान कहा कि ये बड़ी खुशी की बात है कि सहारा निवेशकों के पैसे रिफंड होने शुरू हो गए हैं. अमित शाह के मुताबिक, आज 112 लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त हस्तांतरित कर दी गई है. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने अब तक इस पोर्टल के जरिए रिफंड के लिए आवेदन करने वाले निवेशकों का आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किए जाने के बाद से 18 लाख लोगों ने इसपर रजिस्ट्रेशन कराया है.
इन सोसाइटियों के निवेशकों को मिलेगा वापस बता दें Sahara Group की सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के पास पैसे जमा करने वाले इंवेस्टर्स को रिफंड दिलाने के लिए सहकारिता मंत्रालाय ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 5,000 करोड़ रुपये सीआरसीएस को ट्रांसफर करने का आदेश दिया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










