
Safdarjung Hospital New MRI machine: सफदरजंग अस्पताल में आई नई MRI मशीन, अब वेटिंग होगी कम, जानें खासियत
AajTak
Safdarjung Hospital MRI machine: सफदरजंग अस्पताल ने मरीजों की देखभाल को बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का अनावरण किया गया. इस नई एमआरआई मशीन से विभिन्न जांचें बेहद एक्युरेट हो सकेंगी.
राजधानी दिल्ली में मौजूद केंद्र सरकार के अस्पताल सफदरजंग अस्पताल में नई 3 टेस्ला एमआरआई मशीन आ गई है. इससे मरीजों का इलाज और कई तरह की जांचें आसान हो सकेंगी. इस अत्याधुनिक मशीन को रेडियो डायग्नोसिस डिपार्टमेंट में इंस्टॉल किया गया है.
नई एमआरआई मशीन विभिन्न जांचों को बेहद एक्युरेसी से दिखाएगी. इससे किसी भी बीमारी की जांच बेहतर इमेजिंग क्षमताओं के साथ हो सकेगी. दावा है कि इस एमआरआई मशीन के रिजल्ट बेहद कारगर रहेंगे. कुल मिलाकर रिपोर्टों की कारगरता इस मशीन से बढ़ जाएगी. अब सफदरजंग अस्पताल में कुल मिलाकर दो MRI मशीनें हो गई हैं.
इस मशीन का उद्घाटन सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल सुपरिडेंटेट डॉ वंदना तलवार ने आज (14 सितंबर) किया. इस दौरान डॉ गीतिका खन्ना और एएमएस डॉ पीएस भाटिया, डॉ आरपी अरोड़ा, डॉ के. सूरी और डॉ जे. मणि और डॉ के. कुमार भी मौजूद रहे.
रेडियोडायग्नोसिस विभाग की एचओडी डॉ. अमिता मलिक ने कहा- इस एडवांस एमआरआई मशीन से मरीजों को हाइएस्ट क्वालिटी की केयर मिलेगी. इसकी उन्नत इमेजिंग तकनीक के साथ, हम अधिक सटीक तरीके से बीमारियों की डायग्नोस कर सकेंगे. इससे कई तरह की बीमारियों को ट्रीटमेंट प्लान और बेहतर किया जा सकेगा. साथ ही मरीजों को भी बेहतर रिजल्ट मिलेंगे.
सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल सुपरिडेंटेट डॉ वंदना तलवार ने आश्वासन दिया कि नई एमआरआई मशीन रोगी को लाभान्वित करेगी इससे वेटिंग टाइम भी कम हो जाएगा. इस एमआरआई मशीन में नवीनतम सुविधाएं हैं, जिसमें हाई रेज्यूलेशन इमेजिंग और तेज स्कैनिंग का टाइम शामिल हैं. इससे मरीजों की असुविधा और प्रतीक्षा समय कम होती है. इस टेक्नोलॉजिक एडवांसमेंट से असप्ताल की डायग्नोस्टिक सर्विस भी और बेहतर हो सकेगी.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








