
Russia Vs Ukraine: रूसी घेराबंदी Vs यूक्रेनी मोर्चाबंदी: क्या झुक गया यूक्रेन... बनेगी बात? देखें
AajTak
खारकीव, चर्नीहीव, मिकोलेव, ओखतिरका यूक्रेन के ये शहर कीव पर कसते रूसी चक्रव्यूह के मुख्य ठिकाने हैं. कीव पर कब्जे के लिए रूस इन इलाकों में भयंकर हमलावर है, हालांकि कई इलाकों में रूस को यूक्रेन से तगड़ा प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है. दरसल, पिछले कुछ दिनों से रूस चर्नीहीव में तबाही मचा रहा था. जेलेंस्की लगातार रूस के चुनौती दे रहे हैं. वो दावा कर रहे हैं कि वो कीव में ही मौजूद हैं और रूस के खिलाफ जंग जीतकर ही दम लेंगे. मगर इसे जेलेंस्की का माइंडगेम माना जा रहा है. इन सबके बीच रूस ने दावा किया है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की कीव छोड़कर बंकर में छिप गए हैं. मगर अब इस दावे को खारिज करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी कर दिया है और बता दिया है कि वे छिप नहीं रहे हैं और कीव में ही हैं. देखें ये एपिसोड.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










