
Russia Ukraine War: रूस ने पूरे यूक्रेन में लागू किया सीजफायर
Zee News
रूस और यूक्रेन के बीच 12 दिन से चल रहा था युद्ध,पीएम मोदी से पुतिन करेंगे बात.
नई दिल्लीः रूस-यूक्रेन में चल रहे युद्द के बीच सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आई है. रूस ने पूरे यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान कर दिया है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पुतिन की बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया ताकि फ्रांस के नागरिकों को निकाला जा सके. Russian military declares ceasefire in Ukraine from 0700 GMT to open humanitarian corridors at French President Emmanuel Macron's request: Sputnik
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दोपहर बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करेंगे. वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति से भी पीएम मोदी आज बातचीत करेंगे. — ANI (@ANI)

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



