
Russia-Ukraine War: यूक्रेन में छिड़ी है खूनी जंग, कैसा है रूस की राजधानी मॉस्को का हाल? देखें रिपोर्ट
AajTak
जंग के 27वें दिन यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक बार फिर दोहाराया है कि वो पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हैं. वहीं NATO देश के रवैये से जेलेंस्की खासे नाराज है. जेलेंस्की ने कहा कि नाटो यूक्रेन पर अपना रुख साफ करे. जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि NATO रूस की धमकी से डर गया है. इस बीच जेलेंस्की ने यूक्रेनी जनता से आखिरी दम तक वतन के लिए लड़ते रहने की अपील की है. वहीं, हर बीतते दिन के साथ रूस यूक्रेन पर हमले तेज करता जा रहा है. इस बीच आजतक संवाददाता रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचीं. देखें खूनी जंग के बीच क्या है मॉस्को में हाल.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











