
'हमले के समय इमरान सत्ता में होते तो भारत से भीख मांगने चले जाते...', PAK सेना ने पूर्व पीएम को कहा 'मेंटली इल'
AajTak
पाकिस्तान के DG ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इमरान खान पर तीखा हमला बोला. उन्होंने इमरान को मानसिक रूप से अस्थिर बताते हुए आरोप लगाया कि वे झूठे नैरेटिव बनाकर सेना और जनता के बीच दरार पैदा करना चाहते हैं.
पाकिस्तान में राजनीति और सेना के बीच टकराव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है. DG ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर अब तक का सबसे सीधा और तीखा हमला बोला.
उन्होंने कहा कि इमरान “मानसिक रूप से अस्थिर” हैं और लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जो पाकिस्तान की संस्थाओं के खिलाफ माहौल बनाते हैं. उन्होंने इमरान के हालिया ट्वीट को भी “सेना विरोधी नैरेटिव” बताते हुए पेश किया.
DG ISPR ने आरोप लगाया कि इमरान यह मानते हैं कि यदि वे नहीं, तो पाकिस्तान में कुछ नहीं. उन्होंने कहा कि यह सोच अब राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन चुकी है. उन्होंने यह भी कहा कि कैद में रहकर किसी कैदी को सेना और राज्य के खिलाफ बैठकें नहीं करनी चाहिए.
बात यहीं खत्म नहीं हुई. जनरल चौधरी ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, “जब भारत ने हमले किए थे, अगर यह ‘मेंटली इल’ व्यक्ति सत्ता में होता तो बातचीत के लिए भीख का कटोरा लेकर भारत पहुंच जाता.”
उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान सेना राजनीति से दूर है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को संस्थाओं के अनुशासन और राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: 'आसिम मुनीर मानसिक रूप से बीमार हैं...', जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान आर्मी चीफ पर बरसे

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








