
पाकिस्तान: ऑपरेशनल कॉम्बैट की फुल कमांड, वॉर पॉलिसी पर वन मैन कंट्रोल, आसिम मुनीर के CDF बनने से क्या बदलेगा
AajTak
पाकिस्तान की सरकार ने आखिरकार आसिम मुनीर को चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) निुयक्त कर दिया है. इस नियुक्ति के बाद आसिम मुनीर पाकिस्तानी सेना के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बन गए हैं. उनके पास अब युद्ध, विशेष सैन्य अभियान, नियुक्ति, उत्तराधिकार से जुड़े मामलों में फैसला लेने का पूर्ण अधिकार होगा.
इस्लामाबाद के ऐवान-ए-सदर में पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए पाकिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) ने कहा कि, 'अब पाकिस्तान में सब ठीक है, सब आपके सामने है, चीजें बेहतरी की तरफ जा रही हैं. पाकिस्तान यहां से ऊंची उड़ान की तरफ जाएगी." ऐवान-ए-सदर पाकिस्तान के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यालय है. आसिम मुनीर ने ये बयान तब दिया जब काफी जद्दोजहद, आकलन और अंदेशों के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को मुल्क का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बनाने पर सहमति देते हुए इससे जुड़ी फाइल राष्ट्रपति आसिफ जरदारी को बढ़ा दी थी.
इसके बाद राष्ट्रपति जरदारी ने आसिम मुनीर की बतौर CDF नियुक्ति पर मोहर लगा दी. इस आदेश के बाद आसिम मुनीर 5 सालों के लिए पाकिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बन गए हैं.
इस बदलाव के साथ पाकिस्तान सेना की सारी ताकत एक पद में केंद्रित हो गई है. ये पद है चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज. ये पद आज (5 दिसंबर 2025) से आसिम मुनीर संभालेंगे. आसिम मुनीर को ये ताकत देने के लिए पाकिस्तान में चेयरमैन जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CJCSC) का पद हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया. इस पद से 27 नवंबर 2025 को जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा रिटायर हुए थे.
CDF के पास आर्मी, नेवी, एयर फोर्स का कंट्रोल
इस बदलाव के फलस्वरूप अब पाकिस्तान की तीनों सेनाओं (आर्मी, नेवी, एयर फोर्स) पर सीधा और पूरा कंट्रोल CDF का होगा. यह नया पद 27वीं संवैधानिक संशोधन (12 नवंबर 2025) के तहत बनाया गया है.
ऑपरेशनल कॉम्बैट की फुल कमांड

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








