
पुतिन के दौरे में डिफेंस डील को लेकर क्यों नहीं हुआ कोई ऐलान? एक्सपर्ट ने बताए कारण
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों ने कई महत्वपूर्ण आर्थिक और रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए. दोनों देशों के बीच हुए समझौते की घोषणा में कही भी किसी डिफेंस डील का जिक्र नहीं था. इसे लेकर रक्षा विशेषज्ञों ने अपना राय दी है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे में दोनों देशों के बीच कई बड़े समझौते हुए हैं. दोनों देश स्वास्थ्य, शिक्षा, वर्कफोर्स, शिपिंग, पोर्ट, प्रवासन आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच हुए सात समझौतों की जानकारी दी गई. हालांकि, इनमें डिफेंस से जुड़े किसी समझौते का जिक्र नहीं था जिसके कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे.
इसका कारण बताते हुए रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल संजय मेस्टन (रिटायर्ड) ने आजतक से कहा, 'जब हमने अमेरिका से MQ-9B खरीदा था...उसकी भी कोई घोषणा नहीं हुई थी जब राष्ट्रपति बाइडेन यहां आए थे. इनकी चर्चा शायद इसलिए नहीं होती क्योंकि डिफेंस डील्स के कई अंतरराष्ट्रीय प्रभाव होते हैं. यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे लेकर भारत-रूस के बीच बात चलती रहती है. एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खरीद को लेकर भी कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई थी.'
उन्होंने आगे कहा, 'चीन में उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर कल चर्चा हो रही थी कि रूस पुतिन के दौरे में भारत को पांच किलर हथियार देने जा रहा है. उनमें Su-57, R-37 मिसाइल थी, S-500 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल और एंटी स्टेल्थ रडार का जिक्र था. इन्हें लेकर चीन को घबराहट थी. तो हो सकता है कि इस घबराहट को देखते हुए भी डिफेंस डील्स को घोषणा नहीं की गई. पहले भी हमने सुखोई 30 लिए... क्या-क्या नहीं लिए. कभी किसी को लेकर द्विपक्षीय बैठक में घोषणा नहीं हुई.'
आजतक से बातचीत में विदेश मामलों के जानकार रोबिंदर सचदेव ने कहा कि भारत-रूस के व्यापार में यूक्रेन युद्ध के बाद बहुत आगे बढ़ा है. उन्होंने कहा, 'भारत-रूस के आर्थिक रिश्तों की विडंबना ये है कि व्यापार अधिकतर डिफेंस में है और न्यूक्लियर एनर्जी में है. यूक्रेन युद्ध के बाद ही हमने रूस से तेल खरीदना शुरू किया.'
उन्होंने आगे कहा, 'यूक्रेन युद्ध से पहले भारत-रूस का द्विपक्षीय व्यापार बस 15 अरब डॉलर था. अब हम 100 अरब डॉलर का टार्गेट रख रहे हैं क्योंकि तेल खरीद ज्यादा है. कल को अगर युद्ध रुक जाए और रूस का तेल पहले वाली कीमत पर ग्लोबल मार्केट में लौट आए तो हमारा व्यापार गिरकर 20-25 अरब डॉलर आ जाएगा. तो इसलिए हमारा टार्गेट बेहद चुनौतीपूर्ण है. इसलिए हमें और डिफेंस, न्यूक्लियर और तेल के अलावा भी जो सेक्टर्स हैं, उनमें व्यापार बढ़ाने की जरूरत है. इसलिए जो भारत-रूस के समझौते हुए हैं, उनमें विविधता है.'
रोबिंदर सचदेव ने कहा कि अगर भारत-रूस के व्यापार को अगर बढ़ाना है तो व्यापार के क्षेत्रों को बढ़ाना होगा.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








