
जापान दौरे में CM मान ने पेश किया पंजाब मॉडल, ओसाका की कई कंपनियों ने निवेश में रुचि दिखाई
AajTak
जापान दौरे के चौथे दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओसाका रोड शो को सफलता मिली. प्रमुख जापानी कंपनियों ने पंजाब की औद्योगिक नीतियों, सिंगल-विंडो सिस्टम और निवेश संभावनाओं में गहरी रुचि दिखाई.
जापान दौरे के चौथे दिन शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओसाका में आयोजित रोड शो को भारी प्रोत्साहन मिला. प्रमुख जापानी कंपनियों ने रोड शो में भाग लिया और प्रदेश में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई.
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बड़ी औद्योगिक कंपनियों की साझेदारी भारत-जापान आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए मजबूत समर्थन को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि यह पंजाब की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों, एकीकृत सिंगल-विंडो प्रणाली और निवेश के लिए तैयार अवसरों में वैश्विक निवेशकों की बढ़ती रुचि को भी प्रदर्शित करता है.
भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना और निवेशकों के लिए एक स्थिर तथा विश्वसनीय वातावरण तैयार करना है.
पंजाब के जापानी उद्योग से संबंधों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये संबंध पहले से ही बहुत मजबूत हैं और निरंतर बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जापान की कई प्रसिद्ध कंपनियों ने पंजाब में निवेश का भरोसा जताया है.
भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार के निवेश-अनुकूल प्रयासों के कारण पंजाब दुनिया भर में निवेश के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभरा है. उन्होंने पंजाब की रणनीतिक स्थिति, प्रमुख बंदरगाहों से निर्बाध कनेक्टिविटी, मजबूत औद्योगिक क्लस्टर, निर्बाध बिजली आपूर्ति, कुशल कार्यबल और प्रगतिशील नीतिगत माहौल की ओर इशारा किया.
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शासन और नियामक सुधारों का भी जिक्र किया, जिनमें फास्टट्रैक पंजाब सिंगल-विंडो सिस्टम शामिल है, जो 173 से अधिक जी2बी सेवाएं, ऑटो-डीम्ड मंजूरियां, पैन-आधारित व्यवसाय पहचानकर्ता और पंजाब राइट-टू-बिजनेस एक्ट में संशोधन प्रदान करता है, जो समयबद्ध सैद्धांतिक मंजूरियों को सक्षम बनाता है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








