
Russia-Ukraine War: यूक्रेन में कई जगहों पर रूस का हमला, इन शहरों को बनाया निशाना
AajTak
Russia-Ukraine War: कुछ वक्त पहले तक रूस और यूक्रेन के बीच शांति के आसार नजर आ रहे थे लेकिन अब रूस रुकने का नाम नहीं ले रहा है. रूस ने ये साफ़ कर दिया है कि वो यूक्रेन पर हमला जारी रखेगा. इस बीच यूक्रेन ने भी संयुक्त राष्ट्र में अपील की है कि उनपर हो रहे इन हमलों को रोका जाए. रूस ने न सिर्फ उक्रेन की राजधानी कीव बल्कि और भी कई बड़े शहरों पर हमला बोला है. इस वीडियो में देखें क्या हैं रूस के इरादे और अब वो किन-किन शहरों पर हमला बोल चुका है और आगे और कितने शहरों पर भी हमला करेगा?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











