
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का मिसाइल अटैक, बंदरगाह पर रूसी कब्जा
AajTak
यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं. रूसी हमलों में कीव, खारकीव, मारियुपोल और बूचा समेत शहर तबाह हो चुके हैं. युद्ध में अब तक हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. रूस एक एक कर यूक्रेन के शहरों के खंडहर बनाता जा रहा है. रूसी फौज जमीन पर यूक्रेन की सड़कों पर कत्ल-ए-आम मचा रही है, तो आसमान से मिसाइलें बरसा रही हैं. मारियूपोल में रूसी फौज ने भारी नरसंहार किया है. यूक्रेन के मुताबिक रूसी हमले में यहां 5 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं. जेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि रूस मारियूपोल में अपने गुनाह का सबूत मिटाने में लगा है. रूस ने मारियूपोल बंदरगाह पर कब्जा कर लिया है, जिससे जरूरी सामानों की आवाजाही ठप हो गई है. उधर लुहांस्क में रूसी और यूक्रेनी फौज की जोरदार टक्कर चल रही है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











