
कहीं चीख-पुकार, किसी ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग... चश्मदीदों ने बताया कुवैत हादसे का दर्द
AajTak
कुवैत के मंगाफ शहर की एक बिल्डिंग में लगी आग में करीब 49 लोगों की मौत हो गई है. मरने वाले लोगों में अधिकतर भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं. जिस इमारत में आग लगी वह एक कंपनी के पास है जिसमें उसी कंपनी के काफी श्रमिक रहते हैं. चश्मदीदों ने बताया कि हादसे का मंजर बेहद दर्दनाक था. लोग बचाने के लिए चीख-चिल्ला रहे थे.
कुवैत के मंगाफ शहर की एक बिल्डिंग में लगी भयानक आग में झुलसकर 49 लोगों की मौत हो गई है. आग जिस इमारत में लगी उसमें एक कंपनी के मजदूर रहते हैं. आग से जलकर मरने वालों में अधिकतर भारतीय श्रमिक बताए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 40 भारतीय श्रमिकों ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है. कुवैत सरकार की ओर से हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं. इसके साथ ही बिल्डिंग के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. आग सुबह चार बजे के आसपास बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर स्थित किचन से लगनी शुरू हुई जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया. जिस समय आग लगी उस समय बिल्डिंग में रहने वाले अधिकतर लोग सोए हुए थे, इसलिए काफी लोगों को बचाव का मौका तक नहीं मिल पाया.
चश्मदीदों का कहना है कि हादसे के समय वहां का मंजर काफी खौफनाक था. आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी. लोग चीख-पुकार रहे थे और जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे थे.
हादसे के बाद का खौफनाक मंजर देखने वाले शख्स मुहन्नाद ने स्थानीय न्यूज चैनल कुवैत टाइम्स से बताया कि वह पड़ोस की बिल्डिंग में ही रहते हैं. आग सुबह चार बजे शुरू हुई जो धीरे-धीरे बढ़ती चली गई. आग लगने के कुछ ही देर बाद दमकल कर्मी पहुंचे और स्थिति पर काबू करने की कोशिश करने लगे. चश्मदीद ने बताया कि आग इतनी भयावह स्थिति में थी कि पूरी बिल्डिंग काले घने धुएं में छिप गई थी.
बेड से उतरने तक का नहीं मिला मौका
मुहन्नाद ने आगे बताया कि जो लोग पहली, दूसरी या तीसरी मंजिल पर अपने घरों में सो रहे थे, उन्हें बेड से उतरने का भी मौका नहीं मिल पाया. मुहन्नाद ने बताया कि जिस समय आग लगी हुई थी उस समय बिल्डिंग में फंसे हुए लोगों की चीखने की आवाजें आ रही थीं. उन्होंने बताया कि कुछ लोग तो जान बचाने के लिए पांचवे फ्लोर से ही नीचे कूद गए थे.
वहीं घटना के समय मौके पर मौजूद एक अन्य चश्मदीद ने कहा कि आग सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई और 4 बजकर 21 मिनट पर पुलिस घटनास्थल पहुंच गई. चश्मदीद युवक ने आगे कहा कि आग काफी ज्यादा भड़की हुई थी और घना काला धुआं आसपास फैला हुआ था. बिल्डिंग में रहने वाले कर्मचारी मदद के लिए चिल्ला रहे थे. चश्मदीद ने आगे कहा कि ईश्वर की कृपा से हमने तीन लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











