
US TOP-10: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिकी प्रस्ताव का किया समर्थन
AajTak
गाजा में युद्ध विराम के लिए अमेरिकी प्रस्ताव का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने समर्थन किया. प्रस्ताव के पक्ष में 15 सदस्यों में से 14 ने वोट किया. इस दौरान रूस गायब रहा. शांति प्रस्ताव में गाजा में युद्ध विराम, इजरायली बंधकों की रिहाई और गाजा के पुनर्निमाण की बात कही गई है. देखें यूएस टॉप 10.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











