
'जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए...' कुवैत के अमीर ने दिए आग हादसे की जांच के आदेश
AajTak
कुवैत अग्निकांड में पीड़ितों के परिवारों को भेजे गए शोक संदेश में, अमीर ने परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और दुख व्यक्त किया और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ की.
कुवैत (Kuwait) के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने आग की घटना पर अधिकारियों को जांच करने का आदेश दिया है. इसके अलावा इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने की बात कही है. बता दें कि इस हादसे में करीब 49 लोग मारे गए हैं, जिसमें से ज्यादातर भारतीय नागरिक हैं. एजेंसी के मुताबिक, फॉरेंसिक विभाग के महानिदेशक मेजर जनरल ईद अल-ओवैहान ने कहा कि मृतकों में से ज्यादातर केरल, तमिलनाडु और उत्तर भारतीय राज्यों के भारतीय नागरिक थे.
एजेंसी के मुताबिक, हादसे में पीड़ितों के परिवारों को भेजे गए शोक संदेश में, अमीर ने परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और दुख व्यक्त किया और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ की.
जिम्मेदार लोगों जवाबदेह ठहराने का निर्देश
आधिकारिक कुवैत समाचार एजेंसी (KUNA) की रिपोर्ट के मुताबिक, अमीर ने अधिकारियों को आग लगने के पीछे की वजहों का पता लगाने और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने का निर्देश दिया.
कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-सबाह और प्रधानमंत्री शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह ने भी आग की घटना में हताहतों के प्रति संवेदना व्यक्त की. शेख फहाद अल-यूसुफ अल-सबाह ने पुलिस को बिल्डिंग के मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. बिल्डिंग के चौकीदार और साथ ही घटनास्थल पर आपराधिक साक्ष्य कर्मियों की जांच तक श्रमिकों के लिए जिम्मेदार कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया गया है.
यह भी पढ़ें: कुवैत अग्निकांड: शशि थरूर ने भारतीय प्रवासी श्रमिकों के लिए की विधेयक की मांग

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









