
कुवैत अग्निकांड में 40 भारतीयों की मौत, शवों की नहीं हो सकी पहचान, खौफ में केरल और तमिलनाडु के परिवार
AajTak
कुवैत अग्निकांड में 49 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 40 भारतीय शामिल हैं. ज्यादातर केरल और तमिलनाडु के लोग बताए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कुवैत में आग की घटना से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की है.
कुवैत की एक इमारत में बुधवार की सुबह आग लगने से 49 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए. मरने वालों में 40 भारतीय शामिल हैं. इस घटना में जान गंवाने वाले शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. अग्निकांड में मरने वाले ज्यादातर केरल और तमिलनाडु के लोग हैं. इस हादसे की खबर के बाद दोनों राज्यों के परिवारों में गम का माहौल है. प्रधानमंत्री ने कुवैत में आग की घटना से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की है. PM मोदी ने कुवैत में आग लगने की घटना में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है.
केरल में परिवार की प्रार्थना, झूठी निकले खबर केरल के कोल्लम जिले में एक परिवार प्रार्थना कर रहा है कि बुधवार सुबह उन्हें जो खबर मिली, वह गलत हो जाए. कुवैत में आग लगने की घटना में उनके घर से एकमात्र कमाने वाले शमीर की मौत हो गई. दक्षिण केरल के इस जिले के वैयंकारा गांव के रहने वाले शमीर पिछले कुछ सालों से कुवैत में काम कर रहे थे. सुबह करीब 11.30 बजे उनके परिवार को एक दोस्त से शमीर की आग की वजह से मौत के बारे में सूचना मिली.
परिवार के एक सदस्य ने कहा, 'अभी तक कंपनी या दूतावास की ओर से कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है. हमें आग में घायल हुए एक सहकर्मी के परिवार से घटना के बारे में पता चला.'
घटना को देखते हुए स्थानीय राजनीतिक नेता मदद के लिए आगे आए हैं. नेताओं ने दिल्ली और तिरुवनन्तपुरम में अधिकारियों से संपर्क किया है. स्थानीय नेताओं ने शमीर की स्थिति के बारे में जल्द से जल्द अपडेट देने का आग्रह किया है.
पिनाराई विजयन ने एस जयशंकर को लिखा पत्र केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर कुवैत में आग लगने की घटना में केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की है. इस घटना में ज्यादातर मलयाली लोगों की जान गई है. अपने पत्र में विजयन ने कहा कि उन्हें ऐसी खबरें मिली हैं कि कुवैत के मंगाफ में एनबीटीसी कैंप के नाम से जाने जाने वाले एक कैंप में आग लग गई है और केरल के कुछ लोगों सहित कई भारतीयों की जान चली गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस 'दुर्भाग्यपूर्ण घटना' में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
विजयन ने जयशंकर को लिखे अपने पत्र में कहा, 'मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कुवैत सरकार से संपर्क करके राहत और बचाव कार्यों का समन्वय करने के लिए भारतीय दूतावास को जरूरी निर्देश दें.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










