
कुवैत: किचन से फैली आग ने ली 40 भारतीयों की जान, मंत्री बोले- लालची मालिकों की वजह से हुआ हादसा
AajTak
कुवैत की एक इमारत में बुधवार को आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 40 भारतीय हैं. मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. इस घटना में 30 अन्य घायल हो गए. किसी भी तरह की सहायता के लिए भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.
कुवैत की एक इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए. मरने वालों में 40 भारतीय शामिल हैं. बुधवार की सुबह मंगाफ शहर में छह मंजिला इमारत की रसोई में आग लग गई. स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे और भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई. इमारत में बड़ी संख्या में कर्मचारी रहते थे. दर्जनों लोगों को बचा लिया गया, लेकिन कई मौतें धुएं की वजह से दम घुटने से हुईं.
कुवैत के आंतरिक मंत्री (Ministry of Interior) शेख फहद अल यूसुफ ने इस घटना को 'रियल डिजास्टर' बताया. वहीं, आंतरिक मंत्रालय के मेजर जनरल ईद राशिद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल और फोरेंसिक टीमों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया.
'लालच की वजह से ही ऐसी घटनाएं होती हैं' आग की घटना पर उप प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और कार्यवाहक आंतरिक मंत्री, फहद यूसुफ अल-सबा ने कहा कि दुर्भाग्य से प्रॉपर्टी मालिकों की लालच की वजह से ही ऐसी घटनाएं होती हैं. मैं नगर पालिकाओं के निदेशक को बुलाऊंगा और हम सभी प्रॉपर्टी मालिकों से बात करेंगे. किसी भी प्रॉपर्टी के उल्लंघन का मामला सामने आने के बाद सुबह उसे हटा दिया जाएगा. या तो प्रॉपर्टी मालिक इसे खुद हटा लें या मैं नगरपालिका को उन्हें हटाने के निर्देश दूंगा.
उन्होंने कहा कि यह निर्णय बहुत पहले ही लागू किया जाना चाहिए था. लेकिन दुर्भाग्य से रियल एस्टेट डीलरों की ओर से लापरवाही बरती गई. वे उल्लंघन करते हैं और यह घटना उल्लंघनों का परिणाम है. उप प्रधानमंत्री ने कहा 41 लोगों की मौत का कारण रियल एस्टेट डीलर हैं.
आगलगी के इस घटना पर एक अन्य वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने स्टेट टीवी को बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें बड़ी संख्या में मजदूर रहते थे. उन्होंने कहा, हम हमेशा इस बात को लेकर सचेत रहते हैं और चेतावनी देते हैं कि अपार्टमेंट में बहुत अधिक मजदूरों को न रखा जाए.
हालांकि, वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने मजदूरों के रोजगार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. और वे भारत में कहां से हैं, इसे बारे में कोई जानकारी नहीं दी. अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और अधिकारी इसके कारणों की जांच कर रहे हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










