
LIVE: Kuwait अग्निकांड में 49 लोगों की मौत, मृतकों में 40 से ज्यादा भारतीय, MoS कीर्तिवर्धन कुवैत के लिए रवाना
AajTak
ये आग प्रवासी मजदूरों की एक रिहायशी बिल्डिंग में बुधवार तड़के उस समय लगी, जब अधिकतर लोग सो रहे थे. इस बिल्डिंग में कुल 196 लोग रहते थे, जिन्हें आग लगने के बाद संभलने का मौका भी नहीं मिला. अधिकतर लोगों की दम घुटने से मौत हुई है.
कुवैत के मंगाफ में छह मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में अब तक 49 लोगों की मौत की खबर है, जिनमें से भारतीयों की संख्या 40 से अधिक है जबकि घायलों की संख्या 50 बताई जा रही है. इसे कुवैत के इतिहास की सबसे भयावह बिल्डिंग फायर बताया जा रहा है. इस हादसे के बाद विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत के लिए रवाना हो गए हैं.
ये आग प्रवासी मजदूरों की एक रिहायशी बिल्डिंग में बुधवार तड़के उस समय लगी, जब अधिकतर लोग सो रहे थे. इस बिल्डिंग में कुल 196 लोग रहते थे, जिन्हें आग लगने के बाद संभलने का मौका भी नहीं मिला. अधिकतर लोगों की दम घुटने से मौत हुई है.
इस घटना के बाद विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन कुवैत के लिए रवाना हो गए हैं. उन्होंने कहा कि हमने कल शाम पीएम के साथ बैठक की थी. वहां पहुंचते ही स्थिति साफ हो जाएगी. स्थिति ये है कि अधिकतर पीड़ित जल गए हैं. कुछ शव इस कदर जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है. पीड़ितों की पहचान के लिए DNA जांच चल रही है. जैसे ही शवों की पहचान हो जाएगी, उनके परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा और शवों को भारतीय वायुसेना के विमान से स्वदेश लाया जाएगा. हमारे पास कल रात के ताजा आंकड़े हैं, जिसके अनुसार इस हादसे में 48 से 49 लोगों की मौत हुई है, इनमें भारतीयों की संख्या 43 के आसपास है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कुवैत अग्निकांड पर कहा कि मैं कुवैत की बिल्डिंग में लगी आग में 40 से अधिक भारतीयों की मौत की खबर से दुखी हूं. मैं भारी दिल से पीड़ितों के परिवार वालों के प्रति संवेदना जता रहा हूं. मैंने तमिलनाडु कल्याण एवं पुनर्निवास आयोग को ये पता लगाने के निर्देश दिए हैं कि इस घटना में मारे गए लोगों में कितने लोग तमिलनाडु से हैं. सभी घायलों का कुवैत के अस्पतालों में इलाज चल रहा है. भारतीय विदेश मंत्रालय कुवैत में भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं.
वहीं, कुवैत के गृह मंत्रालय का कहना है कि बिल्डिंग मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ये कार्रवाई नियम तोड़ने के आरोप में की जाएगी. बिल्डिंग के मालिक और केयरटेकर हेड की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं.
कुवैत के गृह मंत्री शेख फहद अल यूसुफ अल सबाह ने इस घटना को बिल्डिंग मालिकों के लालच का नतीजा बताया है. उन्होंने कहा कि यहां जो हुआ, वह मजदूरों को नौकरी देने वाली कंपनी और बिल्डिंग मालिकों के लालच का नतीजा है. रिहाइशी इमारतों में मजदूरों को ठूंसकर रखने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









