
कांगो: नदी में नाव पलटने से 80 से ज्यादा यात्रियों की मौत, 185 लोगों ने तैरकर बचाई जान
AajTak
कांगो में इस तरह के हादसों में अक्सर ओवरलोडिंग को दोषी ठहराया जाता है. इससे पहले फरवरी में भी इस तरह का हादसा हुआ था, जब ओवरलोडेड नाव डूबने से दर्जनों लोगों की जान चली गई थी.
मध्य अफ्रीका में स्थित देश कांगो (Congo) की राजधानी किंशासा (Kinshasa) के पास एक नदी में 270 से ज्यादा यात्रियों को ले जा रही एक नाव पलट गई. इस हादसे में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी बुधवार को देश के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने दी.
Okapi के मुताबिक, यह नाव सैकड़ों यात्रियों को लेकर किंशासा जा रही थी. रास्ते में इंजन में खराबी की वजह से हादसा हुआ. मुशी जिले में जल आयुक्त रेन मेकर ने दुर्घटना के बारे में बताया. रेन मेकर ने बताया कि 86 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 185 लोग तैरकर किनारे पर पहुंचने में सफल रहे. यह मुशी के सबसे नजदीकी शहर के पास करीब 70 किलोमीटर (43 मील) दूर है.
टकराकर टूट गई नाव
आयुक्त ने बताया कि नाव, नदी के किनारे से टकरा गई और टूट गई. कांगो के अधिकारियों ने अक्सर ओवरलोडिंग के खिलाफ चेतावनी दी है और जल परिवहन के लिए सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करने वालों को सजा देने की बात भी कही है. बता दें कि दूरदराज के इलाकों में जहां से ज्यादातर यात्री आते हैं, वहां कई लोग उपलब्ध सड़कों के कारण सार्वजनिक परिवहन का खर्च नहीं उठा पाते हैं, इसलिए नाव का विकल्प चुनते हैं.
यह भी पढ़ें: कांगो: घर पहुंचने से पहले बेटे को दफनाने से नाराज सैनिक ने परिजनों पर की फायरिंग, 13 की मौत
पहले भी हुए हैं हादसे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









