
'हमारी प्रगति में मिलेगी मदद...', भारत दौरे से लौटकर क्या बोले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू
AajTak
हाल ही में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था. अब इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि यह यात्रा मालदीव और क्षेत्र के लिए भी सफल रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान के राष्ट्राध्यक्षों के साथ-साथ मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को भी बुलाया गया था. समारोह में शामिल होने के बाद अब मुइज्जू ने अपना अनुभव शेयर किया है. मुइज्जू ने कहा है कि ईश्वर की इच्छा से दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों से मालदीव की समृद्धि बढ़ेगी.
चीन समर्थक रुख के लिए मशहूर मुइज्जू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अपनी पहली भारत यात्रा के अंत में मीडिया से कहा कि यह यात्रा मालदीव और क्षेत्र के लिए भी सफल रही है.
पीएम का निमंत्रण पाकर हुई खुशी
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. इस समारोह में भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के राष्ट्राध्यक्षों ने भाग लिया है. भारत आने से पहले मुइज्जू ने कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का निमंत्रण पाकर बहुत खुशी हुई. वह शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर भी उतना ही खुश नजर आए.
राष्ट्रपति के साथ भी की बैठक
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा,'प्रधानमंत्री, मैं राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू)और विदेश मंत्री (एस जयशंकर) के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कर सका. इसके लिए मैं आभारी हूं. मुझे विश्वास है कि मजबूत द्विपक्षीय संबंध भविष्य में मालदीव के लिए आकांक्षाओं को और बढ़ाएंगे.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










