
जी-7 देशों ने यूक्रेन को 50 बिलियन डॉलर का लोन देने पर जताई सहमति
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जी7 नेताओं को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, "यह समर्थन 'रक्षा और पुनर्निर्माण दोनों' के लिए उपयोग में लाया जाएगा."
जी7 के प्रमुख देशों के नेताओं ने यूक्रेन (Ukraine) को 50 बिलियन डॉलर का लोन देने के लिए एक रूपरेखा समझौते पर सहमति व्यक्त की है. इसमें 2022 में मॉस्को द्वारा अपने पड़ोसी पर आक्रमण करने के बाद फ्रीज की गई रूसी संपत्तियों से ब्याज का उपयोग किया जाएगा.
यह राजनीतिक समझौता दक्षिणी इटली में जी7 नेताओं के वार्षिक शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के दिन हुआ. इसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने लगातार दूसरे साल भाग लिया.
जॉर्जिया मेलोनी ने क्या कहा?
Al Jazeera की रिपोर्ट के मुताबिक, जी-7 की मेजबानी कर रहीं इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने कहा, "मैं इस बात की पुष्टि करती हूं कि हम इस साल के आखिरी तक यूक्रेन को करीब 50 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने के लिए राजनीतिक सहमति पर पहुंच गए हैं."
मेलोनी ने राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, जापान और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं के साथ यूक्रेन युद्ध पर एक विशेष शिखर सम्मेलन सेशन में शामिल होने के लिए बुलाया है.
यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: नाटो से लेकर जी7 तक की बैठक, पुतिन को घेरने का बनेगा प्लान?

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









