
Russia Ukraine War : यूक्रेन के शरणार्थियों की मदद के लिए कनाडा ने बढ़ाए हाथ, पोलैंड भेजेगा अपने सैनिक
AajTak
रूस के हमले ने बुरी तरह प्रभावित हुए यूक्रेन की मदद के लिए देश लगातार मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो की लिबरल सरकार ने यूक्रेनियन और उनके परिवारों के लिए एक अस्थायी निवास के लिए वीजा आवेदन की एक विशेष योजना भी बनाई है.
रूस के हमलों से डर पर भागे यूक्रेन के लोगों की मदद करने और बढ़ते शरणार्थी संकट को दूर करने के लिए कनाडा अपने 150 सैनिकों को पोलैंड भेजेगा. कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इन सैनिकों में ज्यादातर पोलैंड में बने रिसेप्शन सेंटर्स में यूक्रेनी शरणार्थियों को तत्काल देखभाल पहुंचाने में सहायता करेंगे. उन्होंने मीडिया को बताया कि कनाडाई सशस्त्र बलों के सदस्य मानवीय सहायता के लिए पोलैंड के नेतृत्व वाली टास्क फोर्स की भी मदद करेंगे और कनाडा में यूक्रेनियों को फिर से बसाने में मदद करेंगे.
46 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ा
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, 24 फरवरी से शुरू हुए रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन के 4.6 मिलियन से अधिक लोग अपने पड़ोसी देश भाग गए. इनमें से आधे से अधिक ने पोलैंड में शरण ले रखी है.
$951 मिलियन की आर्थिक मदद का वादा
कनाडा ने अन्य पश्चिमी देशों की तरह रूस पर व्यापक आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं. साथ ही यूक्रेन को सैन्य और मानवीय सहायता भेजी है. इसने यूक्रेन को सीधे तौर पर $951 मिलियन से अधिक की मदद का वादा किया है. इसके अलावा ऋण सहायता में $1.6 बिलियन (कैनेडियन डॉलर) तक की पेशकश की है.
अस्थायी निवास के लिए बनाई योजना

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








