
Russia Ukraine war: यूक्रेन के लोगों को रूस देगा नागरिकता, पुतिन की चाल से बढ़ेगी जेलेंस्की की चिंता
AajTak
Ukraine-Russia war: रूस और यूक्रेन के बीच करीब 5 महीने से जंग जारी है. इन 5 महीनों में रूस की सेना ने यूक्रेन में जमकर तबाही मचाई है. लेकिन यूक्रेन भी जवाबी हमले कर रहा है. रूस की तुलना में यूक्रेन के पास जंग के संसाधन कम हों, लेकिन मोर्चे पर पीछे हटने के तैयार नहीं है.
Ukraine-Russia war: यूक्रेन और रूस में जारी युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा ऐलान किया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के सभी लोगों को रूसी नागरिकता देने के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए. पुतिन की इस डिप्लोमेसी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की चिंता बढ़ा दी है. मालूम हो कि अभी तक सिर्फ डोनेत्स्क और लुहांस्क (Donetsk and Luhansk) के लोगों के लिए नागरिकता प्रदान करने के लिए नियम आसान थे.
माइकोलाइव पर रूस ने दागीं मिसाइलें
रूस ने मायकोलाइव पर मिसाइलें दागीं. शहर के अधिकारियों और एक स्थानीय समाचार आउटलेट के अनुसार, मंगलवार सुबह कई मिसाइलों ने दक्षिणी शहर में दो अस्पतालों, एक स्कूल और अपार्टमेंट इमारतों को नुकसान पहुंचाया. मायकोलाइव ओब्लास्ट के गवर्नर विटाली किम ने बताया कि इस हमले में कम से कम 12 लोगों की जख्मी होने की सूचना है. मालूम हो कि शनिवार सुबह भी रूसी सेना ने मायकोलाइव पर छह मिसाइल दागीं थीं.
डोनेत्स्क में हुए हमले में अब तक 33 की मौत
जानकारी के मुताबिक यूक्रेन ने आशंका जतायी है कि रूस की ग्राउंड फोर्स अपने हमले तेज कर सकती है. मालूम हो कि पिछले दिनों डोनेत्स्क में हुए रूस के हमले से कम से कम 33 लोगों की जान चली गई थी. मालूम हो कि रूस ने डोनेत्स्क के चासिव यार शहर में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत पर मिसाइल से हमले कर दिया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








