
Russia-Ukraine war: यूक्रेन के मारियूपोल शहर में भारी नुकसान, देखें सैटेलाइट तस्वीरें
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के 14वें दिन मारियूपोल में सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें सामने आई हैं. इनमें मारियूपोल शहर में हमले के पहले और बाद की तस्वीरें शामिल हैं. तस्वीरों में दिख रहा है कि मारियूपोल शहर को भारी नुकसान हुआ है.
रूस और यूक्रेन के बीच गुरुवार को 15वें दिन जंग जारी है. दो हफ्तों में रूस की ओर से यूक्रेन के अलग-अलग शहरों पर एयर स्ट्राइक और जमीनी कार्रवाई कर भारी नुकसान पहुंचाया गया है. बुधवार सुबह दक्षिणी यूक्रेनी शहर मारियूपोल की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं. सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में मारियूपोल के आवासीय घरों, गगनचुंबी इमारतों, किराना स्टोर और शॉपिंग सेंटर सहित शहर में और उसके आसपास नागरिक बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान हुआ है.
बता दें कि बुधवार दोपहर में रूस ने मारियूपोल स्थित एक बच्चों के अस्पताल को निशाना बनाया था. इस हमले के पहले ये सैटेलाइट तस्वीरें ली गई हैं. रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के 14वें दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया है कि रूस की तरफ से एक Maternity Hospital पर हमला किया गया है. उन्होंने इसे इंसानियत की मौत बताया है. उन्होंने कहा है कि दुनिया कब तक इस आतंक को नजरअंदाज करेगी, कब तक वो इसके खिलाफ चुप्पी साधेगी.
उधर, रूस संग जारी युद्ध के बीच यूक्रेन की ताकत और ज्यादा बढ़ने वाली है. ब्रिटेन ने ऐलान कर दिया है कि वो यूक्रेन को और ज्यादा एंटी टैंक मिसाइल देने वाला है. वहीं पोलैंड भी फाइटर जैट देने को तैयार हो गया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











