
Russia-Ukraine War: मारियुपोल में भूख से मर रहे हैं लोग, WFP की चेतावनी- और गहरा सकता है ये संकट
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 51वां दिन है. संयुक्त राष्ट्र का दावा है कि 24 फरवरी से जारी जंग के बीच करीब 50 लाख यूक्रेनियन देश छोड़कर भाग गए हैं. इनमें 90 फीसदी महिलाएं और बच्चे हैं, क्योंकि पुरुषों के यूक्रेन छोड़ने पर पाबंदी है.
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (UN World Food Program) के चीफ ने कहा है कि रूसी सैनिकों से घिरे यूक्रेन के मारियुपोल शहर में लोगों की भूख से मौत हो रही है. उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले हफ्तों में रूस अपने हमले को और तेज करेगा जिससे यूक्रेन में ऐसी स्थिति और देखने को मिल सकती है.
WFP के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर डेविड बेस्ली ने गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में एसोसिएटेड प्रेस (AP) के साथ बातचीत के दौरान चेतावनी दी कि अनाज निर्यात करने वाले यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के चलते आसपास के देश भी अस्थिर हो सकते हैं और बेहतर जीवन की तलाश करने वाले शरणार्थियों की संख्या भी बढ़ सकती है.
बेस्ली ने कहा कि 24 फरवरी को शुरू हुआ युद्ध यूक्रेन में लोगों को तबाह कर रहा था. संघर्ष के बीच WFP और अन्य सहायता संगठन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन इसमें कमी रह गई. उन्होंने कहा कि फिलहाल भी ये आसान नहीं दिख रहा है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के इलाकों सहित खासकर पूर्वी यूक्रेन में युद्ध के बीच यूक्रेनियन तक पहुंचना कठिन हो गया है.
बेस्ली ने कहा कि यूक्रेन के जिन इलाकों में फिलहाल गंभीर स्थिति नहीं है, उन क्षेत्रों में WFP अब खाद्य आपूर्ति करने की कोशिश कर रहा है. साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि युद्ध की स्थिति तेजी से बदल रही है जिसके चलते खाद्य आपूर्ति में कई परेशानियां आ सकतीं हैं.
बेस्ली ने कहा कि अगले कुछ दिनों में नहीं लेकिन कुछ सप्ताह और कुछ महीने में स्थितियां और अधिक जटिल हो सकती है, स्थितियां बदतर हो रही हैं और चिंता की रेखाएं आगे बढ़ने वाली हैं.
मारियुपोल के बारे में बेस्ली ने जताई ज्यादा चिंता

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









