
Russia-Ukraine War: धमाकों के बीच फंसे भारतीय कैसे वापस लौटेंगे?
AajTak
रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है. ऐसे में यूक्रेन में हजारों की तादद में इंडियन स्टूडेंट्स और नागरिक फंसे हुए हैं. उनकी सुरक्षित वापसी एक चिंता का विषय बनी हुई है. राजधानी कीव में मौजूद इंडियन एंबेसी ने यूक्रेन में फंसे इंडियन्स के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. साथ ही यूक्रेन से कुछ फ्लाइट्स के जरिए स्टूडेंट्स को वापस लगाया गया है. एयर इंडिया की एक फ्लाइट यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए निकली तो थी लेकिन उसे भी वापस भेजना पड़ा. यूक्रेन में फंसे लोगों को सिर्फ जान का ही खतरा नहीं है, उनके पास खाना पानी खत्म हो रहा है और मार्केट बंद हो रहे हैं. आजतक एक्सप्लेनर में देखें यूक्रेन में फंसे इंडियन्स की कैसे होगी वापसी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









