
Russia-Ukraine War: तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने वाला है? इन 5 वजहों से दुनिया को सता रही अनहोनी की आशंका
AajTak
25 मार्च को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नाटो समिट में हिस्सा लेने के लिए पोलैंड जा रहे हैं. युद्ध के दौरान इस दौरे से पहले व्हाइट हाउस ने आने वाले दिनों को लेकर बड़ा संकेत दे दिया है. तो क्या बाइडेन की यूरोप यात्रा को विश्वयुद्ध की प्रस्तावना माना जाए, या फिर बाइडेन ने अपने पत्ते खोल दिए हैं और पुतिन पर दबाव बनने की रणनीति अपनाई है? दरअसल युद्धकाल में अमेरिकी राष्ट्रपति का यूक्रेन बॉर्डर तक जाना, पुतिन को सीधा संदेश है कि यूक्रेन के साथ थे और आगे भी रहेंगे. अगर जरूरत पड़ी तो जंग के मैदान में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे. इस वीडियो में समझें क्यों दुनिया को सता रही है बड़ी अनहोनी की आशंका.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









