
Russia-Ukraine war: क्रीमिया के रास्ते रूस का खुफिया मिशन, ऐसे होगा कीव पर फाइनल हमला!
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध को 16 दिन पूरे हो चुके हैं. इन 16 दिनों में यूक्रेन लगभग बर्बाद हो चुका है. शुक्रवार को खारकीव में एक Mental Asylum इंस्टीट्यूट पर रूसी सेना ने बड़ा हमला किया है. हमले के वक्त 330 मरीज बिल्डिंग में मौजूद थे. अभी तक इस हमले में कितने लोगों की जान गई है, ये पता नहीं लग पाया है.
कीव पर कब्जे के लिए पहले उत्तर में इरपिन शहर लड़ाई का मैदान बना हुआ है और अब कीव के पूर्व में ब्रोवरी के अंदर रूस और यूक्रेन की सेनाओं के बीच जंग चल रही है. ब्रोवरी में हर तरफ तबाही का आलम है. कहीं रूसी टैंक जल रहे हैं तो कहीं इमारतें खंडहरों में तब्दील हो गई हैं. रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को तीन तरफ से घेर लिया है. उत्तर में इरपिन, पश्चिम में बुचा और मारियुपोल और पूर्व में ब्रोवरी पर रूसी सेना लगातार हमले कर रही है.
यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों का जवाब दे रही है, तबाह हुए रूसी टैंक इसकी गवाही दे रही हैं. कीव पर कब्जे के लिए आगे बढ़ रहे टैंक को यूक्रेन की सेना ने उड़ा दिया है. यूक्रेन का दावा है कि उसने 5 रूसी टैंकों को तबाह किया है.
यूक्रेन की सेना ने कीव में घुसने के लिए बेताब रूसी सेना की नाक में दम करके रखा है. कीव के आस-पास के इलाकों में यूक्रेनी सैनिक रूसी हमलों का जबरदस्त जवाब दे रहे हैं.
यूक्रेनी सैनिकों ने रेलवे पटरी पर पोजिशन ले रखी है और जवाबी कार्रवाई कर रही है. पांच टैंक के अलावा रूसी सेना के एक रेजिमेंटल कमाडंर को भी यूक्रेन ने मारने का दावा किया है. उधर, रूसी सेना ने कीव की घेराबंदी कर ली है, जिसे यूक्रेनी सेना कबतक रोक पाएगी, कहना मुश्किल है. अंदेशा है कि जल्दी ही सेना कीव में घुस आएगी.
कीव शहर की सड़कों पर अवरोध लगाये गये हैं, ताकि रूसी सेना आसानी से शहर में घुस ना पाए. इसके अलावा चक्रव्यूह का निर्माण हो रहा है ताकि रूस को बाहर निकलने का भी रास्ता न मिले. लेकिन सच ये है कि अगर रूसी सेना कीव में दाखिल हो गई, तो राजधानी पर कब्जा करने से रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाएगा. ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए और नागरिकों को सुरक्षित रखने के प्रयास भी युद्धस्तर पर चल रहे हैं.
पुतिन ने कभी नहीं सोचा होगा कि कीव पर कब्जा करने में रूसी सेना को इतना लंबा वक्त लग जाएगा. शायद अपनी इस बौखलाहट को रूस अब यूक्रेन के अन्य शहरों में उतार रहा है. जहां रूस के हमलों ने तेजी पकड़ ली है. यूक्रेन पर हमले की घोषणा के साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी सेना को चार दिन के अंदर कीव पर कब्जा करने का ऑर्डर दिया था, लेकिन अब 16 दिन हो चुके हैं और रूसी सेना अभी तक कीव के अंदर दाखिल नहीं हो पाई है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









