
Russia-Ukraine Tension: रूस-यूक्रेन में युद्ध के आसार तेज? ब्रिटेन भी भेजेगा अपनी फौज
Zee News
रूस और यूक्रेन के बीच जंग की आहट तेज होने लगी है. रूस की तैयारियों के जवाब में अब पश्चिम देश भी हथियार इकट्ठे करने में जुट गए हैं.
लंदन: क्या दुनिया तीसरे वर्ल्ड वॉर की ओर बढ़ रही है? रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच गहराते तनाव की वजह से ये आशंका दिन-प्रतिदिन तेज होती जा रही है. इस आशंका के बीच ब्रिटेन (UK) ने भी अपने दोस्त और नाटो सहयोगी यूक्रेन के फेवर में अपनी फौज भेजने की घोषणा कर दी है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन (Ukraine) के साथ अपनी प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए ब्रिटेन (UK) मई में अपनी नेवी के दो वॉरशिप ब्लैक सी में भेजेगा. इनमें से एक Type 45 का डेस्ट्रॉयर होगा. इस जहाज पर एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलें लगी हुई हैं. वहीं दूसरा एंटी-सबमरीन Type 23 फ्रिगेट जहाज होगा. इसके साथ ही इलाके में भ्रमण कर रहे एयरक्राफ्ट कैरियर HMS Queen Elizabeth पर F-35B लाइट स्टील्थ एयरक्राफ्ट और पनडुब्बियों को खत्म करने में सक्षम Merlin हेलीकॉप्टर भी स्टैंड बाई मोड पर रखे जा रहे हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



