
Rummy online: ऑनलाइन रमी गेम अब नहीं खेल पाएंगे, इस राज्य सरकार ने लगाई पाबंदी
AajTak
अदालत वेबसाइटों और ऑनलाइन रमी गेम और इसी तरह की जुआ गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले ऐप्स के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी. कोर्ट ने राज्य सरकार से इस पर कार्रवाई करने को कहा था क्योंकि लॉकडाउन के दौरान केरल में कई लोगों ने ऑनलाइन जुए के खेल में हारने के बाद अपना सबकुछ खो दिया था. कई लोगों ने आत्महत्या तक कर ली थी.
केरल सरकार ने राज्य में ऑनलाइन रमी खेलों पर प्रतिबंध लगा दिया है. शनिवार को सरकार की तरफ से इसकी घोषणा की गई जिसके बाद अधिसूचना जारी हुई. इसमें कहा गया है कि पैसे के लिए ऑनलाइन खेले जाने वाले रमी गेम पर केरल गेमिंग अधिनियम के तहत पाबंदी लगाई गई है. ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी लगाने के लिए केरल गेमिंग एक्ट 1960 की धारा 14A में संशोधन किया गया है. दो हफ्ते पहले, सरकार ने केरल हाई कोर्ट को सूचित किया था कि वह ऑनलाइन रमी गेम को प्रतिबंधित करने वाली अधिसूचना जारी करेगी. अदालत वेबसाइटों और ऑनलाइन रमी गेम और इसी तरह की जुआ गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले ऐप्स के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी. कोर्ट ने राज्य सरकार से इस पर कार्रवाई करने को कहा था क्योंकि लॉकडाउन के दौरान केरल में कई लोगों ने ऑनलाइन जुए के खेल में हारने के बाद अपना सबकुछ खो दिया था. कई लोगों ने आत्महत्या तक कर ली थी. संशोधन से पहले, राज्य पुलिस सार्वजनिक रूप से पैसे के लिए खेले जाने वाले रमी पर केरल गेमिंग अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई कर सकती थी. लेकिन ऑनलाइन रमी गेम इस कानून के दायरे के बाहर था जिसे अब संशोधन के तहत कानून के तहत लाया गया है. पहले कानून की कमी का फायदा उठाते हुए, कई ऑनलाइन जुआ ऐप्स और साइटों ने खूब प्रचार किया और राज्य में लोगों ने इसका इस्तेमाल पैसा कमाने के लिए शुरू कर दिया. अब, नए संशोधन के साथ पुलिस शिकायत मिलने पर ऐसी वेबसाइटों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










