
Rules For Sawan Vrat: सावन के व्रत में भूलकर भी ना करें ये 9 काम, भोलेनाथ हो जाते हैं रुष्ट
AajTak
सावन का महीना शुरू हो चुका है. ये 25 जुलाई से 22 अगस्त रहेगा. सावन के महीने में भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है. सावन के सोमवार के व्रत करने से कुवांरी कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्त होता है. वहीं भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से अच्छी सेहत और आरोग्य का वरदान प्राप्त होता है.
सावन का महीना शुरू हो चुका है. ये 25 जुलाई से 22 अगस्त रहेगा. सावन के महीने में भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है. सावन के सोमवार के व्रत करने से कुवांरी कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्त होता है. वहीं भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से अच्छी सेहत और आरोग्य का वरदान प्राप्त होता है. कहा जाता है कि सावन के व्रत करने वाले व्यक्तियों को (विशेष कर महिलाओं) को कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है. ऐसे में अगर आप भी सावन के व्रत करने की सोच रहे हैं तो व्रत के दौरान बताए गए इन नियमों का पालन करें. अगर आप सावन का व्रत कर रहे हैं तो सुबह उठकर स्नान करें और विधि-विधान से पूजा-पाठ करें. शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव की पूजा करते समय हल्दी का उपयोग नहीं करना चाहिए. भगवान शिव की पूजा में भांग, धतूरा, बेलपत्र, सफेद फूल, शहद, फल आदि अर्पित कर सकते हैं. सावन के महीने में मांस और मदिरा पान के सेवन से बचना चाहिए. अगर आप व्रत कर रहे हैं तो इन चीजों का भूलकर भी सेवन ना करें. ऐसा करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










