
Rule Change: म्यूचुअल फंड से लेकर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट तक, आज से हो रहे हैं ये 6 बड़े बदलाव
AajTak
नए महीने की शुरुआत के साथ ही हमारी वित्तीय और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई चीजों में बदलाव हुआ है. एक अक्टूबर से कुछ ऐसे बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जो आपके खर्च से जुड़े हैं. इसलिए अगर आपने अभी तक कुछ जरूरी काम नहीं निपटाए हैं, तो इसे तुरंत निपटा लीजिए.
आज से अक्टूबर (October) महीने की शुरुआत हो गई है. नए महीने की शुरुआत के साथ ही हमारी वित्तीय और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई चीजों में बदलाव हुआ है. बदलाव के नए नियम आज से लागू हो जाएंगे. इनमें क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से लेकर सरकारी स्कीम्स (Saving Schemes) के नियमों में हुए बदलाव तक शामिल हैं. साथ ही अगर आप म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ बदलाव आज से लागू हो गया है. एक अक्टूबर से कुछ ऐसे बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जो आपके खर्च से जुड़े हैं. इसलिए अगर आपने अभी तक कुछ जरूरी काम नहीं निपटाए हैं, तो इसे तुरंत निपटा लीजिए.
सेविंग स्कीम पर मिलेगा अधिक ब्याज
केंद्र सरकार (Central Government) ने स्मॉल सेविंग स्कीमों (Small Saving Schemes) में निवेश करने वालों बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने तीसरी तिमाही के लिए इन योजनाओं पर नई ब्याज दरें जारी की हैं, जो एक अक्टूबर से प्रभावी हो जाएंगी. नई दरों के अनुसार, पोस्ट ऑफिस (Post Office) में तीन साल के लिए जमा राशि पर अब 5.8 फीसदी का ब्याज मिलेगा. दो वर्ष की जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज दर को 5.5 फीसदी से बढ़ाकर 5.7 फीसदी कर दिया गया है. वहीं, सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) पर अब 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.
किसान विकास पत्र में निवेश करने वालों के लिए दो बदलाव हुए हैं. इस स्कीम पर मिलने वाले ब्याज दर में बढ़ोतरी के साथ किसान विकास पत्र के मैच्योरिटी पीरियड को कम कर दिया गया है. किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश करने वालों को अब जमा पर 7.0 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. वहीं, ये स्कीम 124 महीने के बजाय अब 123 महीने में ही मैच्योर होगी. मंथली इनकम अकाउंट स्कीम पर मिलने वाले ब्याज दर को 6.6 फीसदी से बढ़ाकर 6.7% कर दिया गया है.
म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन
म्यूचुअल फंड निवेश करने वालों को अब नॉमिनेशन की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है. बाजार नियामक सेबी (SEBI) के अनुसार, ऐसा नहीं करने वाले निवेशकों को एक घोषणापत्र भरना होगा, जिसमें नॉमिनेशन की सुविधा नहीं लेने की घोषणा करनी होगी. एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) को निवेशक की जरूरतों के अनुसार ऑनलाइन या हार्ड कॉपी फॉर्म और डिक्लेरेशन फॉर्म का ऑप्शन देना होगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










