
RSS-तालिबान टिप्पणी विवाद: जावेद अख्तर को झटका, सेशंस कोर्ट ने समन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
AajTak
बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर को मुंबई की एक सत्र अदालत से बड़ा झटका मिला है. कोर्ट ने आरएसएस-तालिबान मुद्दे पर मुलुंड मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए समन को चुनौती देने वाली पुनरीक्षण आवेदन को खारिज कर दिया है. अख्तर ने आवेदन के जरिए मजिस्ट्रेट अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी और कहा कि अधिवक्ता ने बिना किसी अधिकार के शिकायत की है.
देश के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर को मुंबई की एक सेशन कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने RSS-तालिबान मुद्दे पर मुलुंड मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए समन को चुनौती देने वाली पुनरीक्षण आवेदन याचिका को खारिज कर दिया है. वकील संतोष दुबे ने अख्तर के खिलाफ 2021 में एक आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने आरएसएस को तालिबान के रूप में संदर्भित किया है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं.
वकील दुबे का कहना था कि वो बचपन से ही आरएसएस के स्वयंसेवक हैं. ऐसे में जावेद अख्तर के बयान से आहत हुए हैं. उन्होंने कहा कि अख्तर की टिप्पणी के बाद कई लोगों ने उन्हें संगठन से अलग होने के लिए कहा. उनकी शिकायत पर मुलुंड मजिस्ट्रेट अदालत ने अख्तर को मानहानि के आरोपों का सामना करने के लिए तलब किया था. हालांकि, अख्तर मुलुंड मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हुए. उन्होंने वकील जय कुमार भारद्वाज के माध्यम से सेशन कोर्ट में पुनरीक्षण आवेदन दायर किया था.
सेशन कोर्ट ने माना- आरोप सही हैं
अख्तर ने आवेदन के जरिए मजिस्ट्रेट अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी और कहा कि अधिवक्ता ने बिना किसी अधिकार के शिकायत की है और यह फेमस होने और धन उगाही की कोशिश है. हालांकि, मुंबई सत्र न्यायाधीश प्रीति कुमार (घुले) ने 24 फरवरी को दोनों पक्षों की दलीलें सुनी थीं और इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. अब सोमवार को कोर्ट ने एक आदेश पारित किया कि मुलुंड मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा पारित आदेश कानूनी रूप से सही है.
जावेद को 31 मार्च को कोर्ट में हाजिर होना होगा
जबकि भारद्वाज ने कहा कि वो विस्तृत आदेश उपलब्ध होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे इस मामले को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दे सकें. वहीं, दुबे ने कहा कि अख्तर को 31 मार्च को मजिस्ट्रेट अदालत में उपस्थित होना होगा, अन्यथा गैर जमानती वारंट की मांग की जाएगी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






