
RSS के शताब्दी वर्ष पर दिल्ली में निकलेगा पथ संचलन, 346 जगहों पर स्वयंसेवक करेंगे पैदल यात्रा
AajTak
विजयदशमी पर आरएसएस की स्थापना के 100 साल पूरे हो रहे हैं. इस उपलक्ष्य में संघ की ओर से दिल्ली समेत देशभर में पथ संचलन किया जाएगा. दिल्ली प्रांत इकाई ने बताया कि राजधानी में 346 जगहों पर पथ संचलन होगा, स्वयंसेवक गणवेश में बैंड की धुन पर विभिन्न इलाकों से गुजरेंगे.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को राजधानी दिल्ली में भव्य पथ संचलन निकालेगा. RSS की स्थापना डॉ. हेडगेवार ने विजयदशमी के दिन 1925 में की थी. इस बार संगठन अपनी शताब्दी वर्षगांठ मना रहा है.
आरएसएस की दिल्ली प्रांत इकाई ने बताया कि इस बार पथ संचलन मंडल स्तर पर होगा और इसके तहत 346 जगहों पर स्वयंसेवक मार्च करेंगे. इस पथ संचलन में स्वयंसेवक पूरी गणवेश में बैंड की धुन पर विभिन्न कॉलोनियों और बस्तियों से होकर टोलियों में मार्च करेंगे. समाज के सभी वर्ग पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत करेंगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बयान में कहा गया है कि मार्च पास्ट के समापन पर वरिष्ठ पदाधिकारी स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे.
बता दे कि आरएसएस के संगठनात्मक पिरामिड में सबसे छोटी इकाई शाखा होती है. कई शाखाओं (3 से 10 तक) का समूह मंडल कहलाता है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









