
'RSS इतनी बुरी नहीं है, वहां कुछ लोग...', CM ममता बनर्जी का BJP पर हमला
AajTak
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला. यहां उन्होंने संघ का भी जिक्र किया. ममता ने कहा कि संघ में अभी कुछ ऐसे लोग हैं जो बीजेपी की तरह नहीं सोचते. वह बोलीं कि एक दिन उनका सब्र खत्म होगा.
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर फिर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस परिवार (पार्टी) की छवि को गंदा करने की कोशिश ना की जाए, वर्ना किसी को नहीं छोड़ा जाएगा. आगे बीजेपी पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) का भी जिक्र किया.
ममता बोलीं कि मुझे नहीं लगता कि RSS इतनी बुरी है. संघ में अभी कुछ लोग हैं जो बीजेपी की तरह नहीं सोचते. एक दिन यह सब्र टूटेगा.
ममता ने कहा कि अगर TMC को निशाना बनाया गया तो वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगी. लेकिन आगे ममता ने कहा कि वैसे कानूनी लड़ाई भी मुश्किल हो गई है क्योंकि बीजेपी का वहां प्रभाव है.
ममता पर जमीन पर अवैध कब्जे का लगा आरोप!
बंगाल सीएम ने आगे कहा कि एक टीवी चैनल ने मुझपर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया. मुझे इस बात की जानकारी तक नहीं है. हम रानी रश्मोनी इलाके में रहते हैं. हम सब लोग लीज पर किराएदार हैं. आज CSC मीटिंग में मैंने चीफ सेक्रेटरी को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा है कि उस प्रोपर्टी को बुलडोजर से हटा दिया जाए.
आगे केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि आप हमें पैसे (केंद्र की तरफ से मिलने वाली मदद, जीएसटी का पैसा) नहीं दे रहे हैं. मैं यह बात करने पीएम के पास जाती हूं तो बीजेपी के लोग कहते हैं कि मैं सेटिंग करने गई हूं. लेकिन मैं सेटिंग करने में सक्षम नहीं हूं. यह खूबी मेरे अंदर नहीं है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









