
RRR के डायरेक्टर SS Rajamouli की सादगी पर बोले Kapil Sharma 'ये सच है या इनकम टैक्स से बचने का तरीका'
AajTak
प्रोमो में कपिल टीम का स्वागत करते हुए कहते हैं- 'राजामौली सर इतनी ग्रैंड फिल्में बनाते हैं, हमें लगा था ये हाथी पर बैठकर आएंगे.' आगे कपिल डायरेक्टर से उनके सिंपल लाइफ की तारीफ भी करते हैं साथ ही उनकी सादगी पर मजे भी लेते हैं. कपिल कहते हैं- 'सर आप सच में इतने सिंपल हैं या इनकम टैक्स की नजरों से बचते हैं आप?'
इस हफ्ते द कपिल शर्मा शो पर RRR की टीम फिल्म प्रमोशन के लिये आने वाली है. शो के कई प्रोमोज सामने आ चुके हैं. कभी आलिया भट्ट, तो कभी राम चरण और Jr NTR की चुटकी लेते हुए कपिल ने शो में खूब मस्ती की है. उनके इस अंदाज से डायरेक्टर एसएस राजामौली भी बच नहीं पाए. कपिल ने शो में राजामौली से उनकी सादगी का राज उगलवा ही दिया है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












