
RPSC Paper Leak: आरपीएससी ने रद्द की शिक्षक भर्ती परीक्षा, आरोपी ने 60 दिन पहले ही कर दिया था पेपर लीक
AajTak
राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य बाबूलाल कटारा पेपर लीक मामले में आरोपी है. आयोग के सदस्य पर आरोप लगने के बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने पूरे मामले की जांच की और इस संबंध में राजस्थान लोक सेवा आयोग के रिपोर्ट दी. इसके बाद पेपर रद्द करने का फैसला किया गया.
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा 2022, ग्रुप-ए और ग्रुप-बी की सामान्य ज्ञान परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं. यह परीक्षा अब 30 जुलाई को होगी. दरअसल पेपर लीक का आरोप लगा था.
इस मामले की जांच ईडी ने शुरू कर दी है. राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीनियर टीचर भर्ती पेपर 2022 में 22 दिसंबर को ग्रुप-बी के अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान की परीक्षा के लिए 3 लाख 93 हजार 526 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2 लाख 86 हजार 627 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे.
वहीं, 21 दिसंबर को 4लाख 31 हजार 460 अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया गया था. इसमें 3 लाख 3 हजार 75 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.
संयुक्त सचिव आशुतो, गुप्ता के मुताबिक, आयोग की ओर से मिली जानकारी पर चर्चा के बाद 21 दिसंबर 2022 को हुी सामान्य ज्ञान ग्रुप-ए और 22 दिसंबर 2022 को हुई सामान्य ज्ञान ग्रुप-बी की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, अब ग्रुप-ए और ग्रुप-बी की सामान्य ज्ञान परीक्षा 30 जुलाई 2023 को सुबह और शाम के सत्रों में होंगी. इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी.
आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा है आरोपी

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








