
RPSC ने बदली फर्स्ट ग्रेड परीक्षा की तारीखें, UGC NET की वजह से बदलना पड़ा शेड्यूल
AajTak
RPSC First Grade Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने फर्स्ट ग्रेड परीक्षा के कार्यक्रम में बदला कर दिया है और अब परीक्षा को दो दिन आगे बढ़ा दिया है.
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली फर्स्ट ग्रेड परीक्षा (RPSC First Grade Exam) के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. आयोग की ओर से करवाई जाने वाली फर्स्ट ग्रेड परीक्षा और यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखें एक ही दिन होने बाद से परीक्षार्थी इसके खिलाफ विरोध कर रहे थे. साथ ही परीक्षार्थियों की मांग थी कि फर्स्ट ग्रेड परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया जाए. कुछ दिन पहले आयोग ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर परीक्षा की तैयारियों का हवाला देते हुए कहा था कि परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, लेकिन अब आयोग ने तारीखों में बदलाव किया है.
आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन अब 6 जुलाई को किया जाएगा. आयोग द्वारा परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए परीक्षा कार्यक्रम को 2 दिन एक्सटेंड कर दिया गया है. आयोग सचिव ने बताया कि आयोग की ओर से तीन विषयों में यूजीसी नेट परीक्षा के आरपीएससी की परीक्षाओं से क्लेशिंग के चलते संस्कृत, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विषय के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम को आंशिक रूप से संशोधित किया है.
किन-किन परीक्षाओं का बदला कार्यक्रम?
- नए कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप-ए में सम्मिलित संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2025 को सुबह 9 से 12 बजे तक किया जाएगा. पहले इस परीक्षा का आयोजन 25 जून 2025 को किया जाना था. इस विषय के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन 23 जून 2025 को किया जा चुका है.
- वहीं, ग्रुप-बी में सम्मिलित समाजशास्त्र विषय की परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2025 को दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक किया जाएगा. पहले इस परीक्षा का आयोजन 29 जून 2025 को किया जाना था. इस विषय के अभ्यर्थियों की सामान्य प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित दिनांक 26 जून 2025 को ही किया जाएगा.
- राजनीति विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान की परीक्षा का आयोजन अब 6 जुलाई 2025 को सुबह 10 से 11.30 बजे तक किया जाएगा. पहले इस विषय के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान की परीक्षा का आयोजन ग्रुप-बी के अन्तर्गत 26 जून 2025 को किया जाना था.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










