
Royal Enfield Shotgun: दमदार इंजन... जबरदस्त फीचर्स! पेश हुई रॉयल एनफील्ड की धांसू बाइक 'शॉटगन'
AajTak
Royal Enfield Shotgun के नए प्रोडक्शन रेडी मॉडल को पेश किया गया है. लुक और डिज़ाइन में ये बाइक बेहद ही शानदार है. इसी के साथ 650 सीसी सेग्मेंट में ये कंपनी की चौथी मॉडल हो गई है.
देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने हाल ही में अपनी नई बाइक Shotgun 650 का मोटोवर्स एडिशन पेश किया था, जो कि एक लिमिटेड एडिशन मॉडल था. अब कंपनी ने इसके नए प्रोडक्शन रेडी वर्जन से पर्दा उठाया है जो कि बहुत जल्द ही आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च होगा. मोटोवर्स एडिशन और इस नए रेगुलर मॉडल केवल पेंट जॉब का ही डिफरेंस है, इसके अलावा इंजन मैकेनिज़्म इत्यादि एक जैसा ही है.
650 सीसी प्लेटफॉर्म पर तैयार नई शॉटगन ने कंपनी के पोर्टफोलियो में इंटरसेप्टर 650, कॉन्टिनेंटल जीटी 650 और सुपर मेट्योर 650 लाइन-अप को ज्वाइन किया है. इसी के साथ 650 सीसी सेग्मेंट में ये कंपनी की चौथी मॉडल हो गई है. हालांकि कुछ मामलो में Shotgun 650 और Super Meteor 650 के बीच थोड़ी बहुत समानता भी है, लेकिन बावजूद इसके ये बाइक काफी अलग नज़र आती है.
कैसी है नई Royal Enfield Shotgun 650:
बता दें कि, कंपनी ने साल 2021 में EICMA मोटर शो के दौरान इस बाइक को 'SG65' के नाम से बतौर कॉन्सेप्ट पेश किया था. तब से लेकर अब तक प्रोडक्शन रेडी मॉडल तक आते-आते बाइक काफी बदल चुकी है. हालांकि बाइक का फ्रेम, लुक और डिज़ाइन काफी हद तक वैसा ही है. ये एक सिंगल सीट बॉबर-स्टाइल बाइक के तौर पर पेश की गई है, जिसे डबल सीटर के तौर पर भी बदला जा सकता है. इसमें रिमूवेल पिलन राइडर (पीछे बैठने वाला यात्री) सीट दिया गया है.
240 किग्रा वाली Shotgun 650 वजन के मामले में सुपर मेट्योर से तकरीबन 1 किग्रा हल्की है. इसके साथ ही ये बाइक मेट्योर से थोड़ी छोटी भी है. हालांकि सीट की उंचाई ज्यादा है. जहां सुपर मेट्योर में आपको 740 मिमी की हाइट वाली सीट मिलती है वहीं शॉटगन के सीट की उंचाई 795 मिमी है. इसके अलावा फुट पेग्स को बीच में जगह दी गई है और फ्लैटर हैंडलबार चालक को अपराइट राइडिंग पोजिशन प्रदान करते हैं.
पावर और परफॉर्मेंस:

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










